मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पासवान को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पासवान को दी श्रद्धांजलि

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकप्रिय राजनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. पासवान आजीवन गरीबों , वंचितों और पिछड़ों की आवाज बने रहे। भारतीय राजनीति में उन्हें सामाजिक न्याय के सशक्त आधार के रूप में सदैव स्मरण किया जाएगा।