मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा जिले को देंगे 163.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा जिले को देंगे 163.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद में जिले को 163.62 करोड़ रूपये के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगर प्रिंट लैब का शुभारंभ और विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 104.30 करोड़ की लागत के 56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 59.32 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए 41 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।