सतना जिले के अमरपाटन में सिंचाई रकबे में लगातार वृद्धि

सतना जिले के अमरपाटन में सिंचाई रकबे में लगातार वृद्धि

भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने बताया है कि राज्य शासन ने सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम अमझर में गिदुरहाई बांध टैंक सिंचाई परियोजना के लिये 8 करोड़ 37 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस सिंचाई परियोजना से आसपास के ग्रामों के किसानों की लगभग 250 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी। राज्य मंत्री ने निर्माण एजेंसी को मंजूर कार्य नियत समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किये जाने के निर्देश भी दिये।
राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि 16 जुलाई से विकास पर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास के लिये लगातार निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट