उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 25 अगस्त को बिलासपुर और सरगुजा प्रवास पर जाएंगे

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 25 अगस्त को बिलासपुर और सरगुजा प्रवास पर जाएंगे

रायपुर, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 25 अगस्त को बिलासपुर और सरगुजा के प्रवास पर जाएंगे। वे 25 अगस्त को रायपुर से सवेरे नौ बजे सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे बिलासपुर में सवेरे 11 बजे नईदुनिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित डॉक्टर्स सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव दोपहर 12 बजे बिलासपुर से सरगुजा जिले के उदयपुर-रामगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर ढाई बजे उदयपुर-रामगढ़ पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे वहां से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। श्री सिंहदेव शाम साढ़े छह बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट