विधान सभा अध्‍यक्ष से पुलिस महानिदेशक की मुलाकात

विधान सभा अध्‍यक्ष से पुलिस महानिदेशक की मुलाकात

विधान सभा और अजमेर की सुरक्षा व्‍यवस्‍थाओं पर चर्चा

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से बुधवार को विधान सभा में राजस्‍थान के नवनियुक्‍त पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने शिष्‍टाचार मुलाकात की। पुलिस महानिदेशक शर्मा ने विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी का पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर अभिवादन किया।

देवनानी ने इस नवीन दायित्‍व के लिए शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने पुलिस महानिदेशक से राजस्‍थान विधान सभा, विधायक आवास परिसर व कॉन्स्टिट्यूशन क्‍लब ऑफ राजस्‍थान और अजमेर से संबंधित विभिन्‍न सुरक्षा व्‍यवस्‍थाओं पर चर्चा की।

देवनानी से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव कुमार शर्मा की राज्‍य के पुलिस महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण के पश्चात यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार