दुनिया के सबसे पावरफुल लॉन्च व्हीकल स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट टला

दुनिया के सबसे पावरफुल लॉन्च व्हीकल स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट टला

वॉशिंगटन, दुनिया के सबसे पावरफुल लॉन्च व्हीकल स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट टल गया है। प्रेशर वाल्व के फ्रीज होने के कारण लॉन्च को 39 सेकेंड पहले रोक दिया गया। सोमवार शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर स्टारशिप को लॉन्च होना था। अब रॉकेट को रीसेट करने में कम से कम 48 घंटे लगेंगे। स्टेनलेस स्टील से बने स्टारशिप को दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है।

ये लॉन्चिंग इसलिए अहम थी क्योंकि ये स्पेसशिप ही इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाएगा। यानी इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे प्लेनेट पर कदम रखेगा। एलन मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट