हिंडनबर्ग की चेतावनी, किसी भारतीय कंपनी बारे में करेगी बड़ा खुलासा

हिंडनबर्ग की चेतावनी, किसी भारतीय कंपनी बारे में करेगी बड़ा खुलासा

नई दिल्‍ली, एक झटके में अडानी समूह को बडा झटका देने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग अब उसने एक और ऐलान करके हलचल मचा दी है। शनिवार की सुबह एक्स पर पोस्‍ट करते हुए ने हिंडनबर्ग ने भारतीय कंपनी से जुड़े एक और बड़े खुलासे का संकेत दिया है। अपनी पोस्‍ट में हिंडनबर्ग ने लिखा है कि "भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है"। 

क्या होगा इस बारे में कोई खुलासा नहीं

किस कंपनी के बार में क्या करने वाली है हिंडनवर्ग, इस बारे में हिंडनबर्ग ने कोई खुलासा नहीं किया है। कंपनी के इस पोस्‍ट को लेकर माना जा रहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च किसी भारतीय कंपनी के बारे में एक बार फिर बड़ा खुलासा करने वाला है।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी समूह पर निशाना साधकर हडकंप मचा दिया था

बता दें कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अडानी के अडानी समूह पर निशाना साधते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। हिंडनबर्ग रिसर्च की इस रिपोर्ट ने हडकंप मचा दिया था। वहीं हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के आते ही अडानी ग्रुप के सभी शेयर धडाम हो गए थे और गौतम अडानी दुनिया के नंबर 2 अरबपति बनने के बाद 36वें नंबर पर आ गए थे, क्‍योंकि इनकी संपत्ति में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट