वर्ल्ड कप 2023: भारत की सबसे बड़ी जीत, 55 रनों पर सिमटी श्रीलंका, शमी-सिराज ने ढाया कहर 

वर्ल्ड कप 2023: भारत की सबसे बड़ी जीत, 55 रनों पर सिमटी श्रीलंका, शमी-सिराज ने ढाया कहर 

मुंबई, भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। रोहित सेना टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली टीम है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारतीय टीम को 302 रनों से जीत मिली। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और विराट कोहली के अर्धशतक के बाद श्रेयस अय्यर की ताबडतोड़ बल्लेबाजी से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 357 रन बनाए। भारत की पेस बॉलिंग के खिलाफ शुरुआत में ही श्रीलंका ने हथियार डाल दिए। उनकी पारी 55 रनों पर सिमट गई। यह वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका सबसे छोटा स्कोर है। यह वर्ल्ड कप में किसी टेस्ट प्लेइंग देश का भी सबसे छोटा स्कोर है। इस हार के बाद श्रीलंका के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका टीम
पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका, दुश्मांता चमीरा।
वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)
317 - भारत vs श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023
309 - ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड, दिल्ली, 2023 (WC)
304 - जिम्बाब्वे vs यूएई, हरारे, 2023
302 - भारत vs श्रीलंका, वानखेड़े, आज* (WC)
290 - न्यूजीलैंड vs आयरलैंड, एबरडीन 2008
275 - ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान, पर्थ 2015 (WC)

भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप मैचों का रिजल्ट
1979 विश्व कप- श्रीलंका ने 47 रनों से मैच जीता
1992 विश्व कप- परिणाम नहीं
1996 विश्व कप- श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच जीता
1999 वर्ल्ड कप- 157 रनों से भारत जीता
2003 विश्व कप- भारत ने 183 रनों से जीत हासिल की
2007 विश्व कप- 69 रनों से श्रीलंका जीता
2011 वर्ल्ड कप- भारत 6 विकेट से जीता मैच
2019 विश्व कप- भारत ने 7 विकेट से मैच जीता

भारत बनाम श्रीलंका ड्रीम 11
विकेटकीपर- केएल राहुल
बल्लेबाज- कुसल मेंडिस, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव
ऑलराउंडर्स- रवींद्र जडेजा, धनंजय डी सिल्वा
गेंदबाज- मोहम्मद शमी (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, दिलशान मदुशंका

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट