जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- घर-घर खुशियों की दस्तक

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- घर-घर खुशियों की दस्तक

जयपुर। प्रदेश भर में जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। हर दिन लाखों रुपए की इनामी राशि जीतने से घर-घर खुशियों की दस्तक हो रही है।
गुरुवार, 20 जुलाई को जारी हुए परिणाम में जयपुर के 36 वर्षीय आदित्य बांगीया ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर जैसलमेर की 40 वर्षीय वर्षीय नीरू धोबी रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार मकराना, नागौर के 22 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला| दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JansammanJaiRajasthan के साथ सभी ने अपना वीडियो पोस्ट किया था।
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/  पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
प्रथम पुरस्कार विजेता आदित्य का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/s92-HWvO3Ws
द्वितीय पुरस्कार विजेता नीरू का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://twitter.com/BadalMangal/status/1681859638659289088?t=SRGEvUxY2yeLchibUqshrg&s=19
तृतीय पुरस्कार विजेता धर्मेंद्र का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://www.instagram.com/reel/Cu5tZveI40H/?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट