जानिए... विधानसभा क्षेत्र सिहावा में बघेल ने ने क्या क्या घोषणाएं की

जानिए... विधानसभा क्षेत्र सिहावा में बघेल ने ने क्या क्या घोषणाएं की

ग्राम-खिसोरा 
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की।
    खिसोरा में हाई स्कूल का निर्माण करने की घोषणा की।
    खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराया जाएगा।
    खिसोरा बाला तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।
    खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु नया भवन बनाया जाएगा।
    करेलीबड़ी को उप तहसील बनाने की घोषणा की।
    ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा।
    सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना करने की घोषणा।
    ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण व मरम्मत कार्य किया जाएगा।
    खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

बेलरगांव
    ग्राम बेलरगांव में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा।
    ग्राम सांकरा-घठुला-बेलरगांव-जैतपुरी सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
    ग्राम राजपुर से कर्राघाटी तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
    मुरूमसिल्ली बांध की सुरक्षा हेतु प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण एवं डिस्टर्व पिंचिंग का सुधार कराया जाएगा।
    ग्राम सिरसिदा बालका नदी के कर्णेश्वर संगम मंदिर तक तटबंध निर्माण किया जाएगा।
    बाजार कुर्रीडीह में धान खरीदी केन्द्र खोलने की घोषणा।
    ग्राम खैरभरी में आमानाला नदी के किनारे तथा ग्राम गोविंदपुर में डोंगापथरा के पास पुल निर्माण की घोषणा।
    करैहा से आमड़मुड़ा मार्ग में पुलिया निर्माण।
    ग्राम पंचायत अमाली, ग्राम गुड़रापारा, मौहाबाहरा, राजपुर और लखनपुरी में ‘मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना’ के तहत शेड निर्माण किया जाएगा।
    विकासखण्ड नगरी के 12 ग्राम पंचायतों (चनागांव, गेदरा, उमरगांव, कांटाकुरीडीह, लखनपुरी, कसपुर, बनबगौद, परसापानी, कल्लेमेटा, भड़सिवना, हिर्रीडीह, घठुला, खम्हरिया) में देवगुड़ी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की घोषणा।
    राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही श्री चुन्नीलाल साहू को एक लाख रूपए देने की घोषणा। 

सिहावा 
    डडसेना कलार समाज की सामुदायिक भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। 
    मुख्यमंत्री ने कबीर समाज के आग्रह पर भैंसमुंडी आश्रम के जीर्णाेद्धार और पानी के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की।
    नगरी ब्राह्मण समाज ने 11 डिसमिल जमीन का सीमांकन करने निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने 10 लाख रूपए देने की घोषणा। 
    मुस्लिम समाज की सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए पैसे की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
    गायत्री परिवार को संस्कार शाला भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।
    जैन समाज को श्वेतांबर जैन ओसवाल भवन के पास अहाता निर्माण फ्लोरिंग कराने के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा। 
    कबीर समाज द्वारा सन्त भवन के लिए भवन की मांग पर 10 लाख रूपए देने की घोषणा।

इसे भी देखें

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट