सोनिया गांधी को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिया ये विवादित बयान

सोनिया गांधी को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिया ये विवादित बयान

अंबिकापुर 
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है. प्रचार के लिए पहुंच रहे दिग्गज लगातार विवादित बयान देने से भी नहीं चूक रहे हैं. रविवार को अंबिकापुर में प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बयान दिया.

अंबिकापुर में मनोज तिवारी ने देशभक्त और बुद्धिमान होने के लिए अपनी ही एक परिभाषा दे दी. मनोज तिवारी ने कहा कि वे लोग देशभक्त और बुद्धिमान होते हैं, जिनकी मां छठपूजा करती हैं. इसके बाद मनोज ने कहा- ''सोनिया गांधी ने कभी छठ नहीं किया, अगर सोनिया जी छठ पूजा की होंती तो बड़ा बुद्धिमान..आता.. छठ की पूजा किया करिए आप लोग.. न कर सकें तो साथ में शामिल होइए.''

मनोज तिवारी ने कहा कि मेरी इस बात को विवादित मत बनाइएगा. छठ मां की पूजा करने से बुद्धिमान बच्चे पैदा होते हैं. देशभक्त पैदा होते हैं. भ्रष्ट नहीं पैदा होते. भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने स्थानीय कला केंद्र में बुद्धिमान और देशभक्त होने की यह शर्त बताते हुए व्यंग्य किया.