गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को उम्रकैद

चंडीगढ़। पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने हत्या के एक मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही चार अन्य आरोपियों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने राम रहीम पर 31 लाख रुपये और बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर को कोर्ट ने डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में इन भी को दोषी ठहराया था। सजा पाने वालों में गुरमीत रहीम रहीम के अलावा कृष्ण लाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल हैं। राम रहीम ने रणजीत सिंह को वापस डेरा सच्चा सौदा में मैनेजर बनने का दबाव बनाया, जब वह नहीं माने तो कुरुक्षेत्र में उनके गांव के पास उनकी हत्या कर दी गई। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। 2002 में हुई इस हत्या का केस तब से पेडिंग था। अब 19 साल बाद इस पर फैसला आया है।
आजीवन कारावास काट रहे राम रहीम
गुरुमीत राम रहीम हत्या और रेप के आरोप में पहले ही आजीवन कारावास काट रहे हैं। वह रोहतक जेल में बंद हैं। अब उनके ऊपर मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या में शामिल होने पर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दरअसल, रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा में मैनेजर थे। एक रेप की घटना के बाद उन्होंने डेरा सच्चा सौदा छोड़ दिया था।