हर व्यक्ति के सुख-दुख की साथी है मध्यप्रदेश सरकार : जल संसाधन मंत्री सिलावट

हर व्यक्ति के सुख-दुख की साथी है मध्यप्रदेश सरकार : जल संसाधन मंत्री सिलावट

मंत्री सिलावट ने अनुकंपा नियुक्ति-पत्र किए वितरित

भोपाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार हर व्यक्ति के सुख-दुख की साथी है। जन-कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निरंतर विकास और लोक कल्याण के कार्य कर रही। जल संसाधन विभाग में वर्ष 2020 से 4 वर्षों में अब तक 299 व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

मंत्री सिलावट, जल संसाधन भवन में हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वालों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी अच्छे से मन लगाकर काम करें। कोई भी दिक्कत या परेशानी हो तो बताएं, सरकार उनके साथ है। परिवार का ध्यान रखें और अपने परिजन को न भूलें, जिनकी वजह से आपको आज अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई है।

मंत्री सिलावट ने जिन व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र प्रदान किए उनमें संतोष दुबे सिवनी मालवा, लोकेश मंडलोई सनावद, श्रीमती ममता श्रीवास्तव अम्बाह, अजय परते भोपाल, अभिषेक धुर्वे भोपाल, अभय राज अहिरवार निवाड़ी, श्रीमती सोनिया वर्मा जबलपुर, कुमारी अर्पिता त्रिवेदी भोपाल, आदर्श सोनकर कटंगी, कृष्ण कुमार साकेत रीवा, श्रीमती अभिलाषा तिवारी देवलोंद, अभिषेक सिंह परिहार झाबुआ, राजेंद्र सिंह ठाकुर सागर और ऋतिक ठाकुर सागर आदि शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट