सोना इस हफ्ते 6471 महंगा हुआ, 1.46 लाख पहुंचा
नई दिल्ली, इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 6,471 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 जून को 1.40 लाख रुपए पर था।
वहीं, चांदी 2.17 लाख किलो से बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17,317 रुपए बढ़ी। सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं, इसलिए निवेशकों के निचले स्तर पर खरीदारी करने से ये तेजी आई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 13,145 रुपए और चांदी 3,438 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
इंपोर्ट ड्यूटी 6 से बढ़कर 15 फीसदी हुई
केंद्र सरकार ने मई-2026 में सोने-चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6 से बढ़ाकर 15 फीसदी की है। इसका मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। सरकार ने सोने पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 फीसदी एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15 फीसदी हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15 से घटाकर 6 फीसदी की थी।
विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा
सरकार ने सोने-चांदी और प्लेटिनम के गहनों को फ्री कैटेगरी से हटाकर 'रिस्ट्रिक्टेडÓ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पर दिख रहा है, जिससे सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब इन कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी किसी भी देश से मंगाने के लिए सरकार से विशेष लाइसेंस या परमिशन लेना होगा। सरकार ने यह कदम एफटीए के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
