धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 दिन में 133 कट्टे बरामद
राकेश श्रीवास
धार, धार पुलिस दुवारा एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हतिरा निर्माण करने एवं तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं । इनकी निशानदेही देहि पर करीब 53 अवैध हतियार मिले है। जिनमे 51 देशी कट्टे,2 देशी पिस्टल, और 8 जिंदा कारतूस शामिल हैं। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर दी।बड़ी कार्रवाई में मनावर एसडीओपी धीरज बब्बर सहित बदमाशो को पकड़ने वाली पुलिस थी।एसपी मनोज सिंह ने अलग अलग मामलों में कुल 25 हजार रुपए की नगद ईनाम की घोषणा की।
अंतरराज्य हथियार तस्कर हैं आरोपी
पत्रकार वार्ता में एसपी मनोजसिंह ने बताया कि अवैध हतीयरो के खिलाफ पुलिस की मुहिम आगे भी जारी रहेगी इसी कार्यवाही के तहत अवैध हतियारो के मामले में बीते 15 दिनों में करीब 30 प्रकरण पंजीबद्ध किए है। 125 देशी कट्टे,6 पिस्टल,2 रिवाल्वर,73 जिंदा कारतूस मिले हैं। करीब साढ़े 13 लाख रूपए के हतियार बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार बदमाश सिकलिगर हैं और बारिया के जंगल में अवैध रूप से हतियार बनाने का काम करते हैं इन बदमाशों में गुरुचरण के खिलाफ रतलाम जिले में अवैध हतियारो के कई प्रकरण दर्ज हैं। वहाँ पर यह फरार स्थाई वारेंट हैं।गुरुचरण की तलाश राजस्थान पुलिस भी कर रही हैं यहाँ भी वारेंट निकला हुआ हैं।
पूछताछ में आग्नेय शस्त्रों का जखीरा मिला
एसपी ने बताया मनावर पुलिस ने राहुल पंजाबी निवासी बाकानेर को हतियार सप्लाई की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा हैं। इस दौरान उसके पास से दो 12 बोर के देसी कट्टे,5 जिंदा कारतूस, एवं बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने कुछ हतियार घर के पीछे छुपाकर रखने की बात बताई। वही अपने सहियोग गुरुचरण उर्फ गुरु चावला निवासी गंधवानी का नाम बताया साइबर सेल टीम एवं मनावर पुलिस की सयुक्त कार्यवाही कर गुरुचरण को पकड़ा।
bhavtarini.com@gmail.com 
