माण्डलगढ़ के माल का खेड़ा पशु चिकित्सालय का प्रथम श्रेणी में होगा क्रमोन्नयन: पशुपालन मंत्री
जयपुर। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान सदस्य गोपाल लाल शर्मा के पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के माल के खेड़ा पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 में प्रदेश के 50 पशु चिकित्सालयों को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई है।
इससे पहले विधायक शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पशुपालन मंत्री ने विधानसभा में बताया कि आवश्यकता एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार पशु चिकित्सा संस्थाओं का क्रमोन्नयन किया जाता है।
bhavtarini.com@gmail.com

