संगठन सशक्तिकरण का उत्सव है सदस्यता अभियान - कांग्रेस

संगठन सशक्तिकरण का उत्सव है सदस्यता अभियान - कांग्रेस
युद्ध स्तर पर शुरू हुआ कांग्रेस का सदस्यता अभियान-जिले में 50 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
मण्डला - कार्यकर्ता संगठन की नींव होते हैं एक एक कार्यकर्ता को जोड़कर संगठन तैयार होता है। 137 साल पुरानी हमारी कांग्रेस पार्टी ऐसे ही करोड़ो कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हर पांच साल में होने वाला सदस्यता अभियान संगठन सशक्तिकरण का उत्सव है। इस उत्सव को हम सभी कार्यकर्ता मिलकर मनाएंगे, गांव गांव घर घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। यह कहना है बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा का, जिन्होंने गत दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की जिला बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही। वहीं जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने कहा कि संगठन का सबसे बड़ा काम सदस्यता अभियान होता है और हम सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करना है। जिले के सभी पोलिंग बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें जिला प्रभारी विधानसभा प्रभारी से लेकर ब्लॉक प्रभारी सभी शामिल होंगे। सभी सेक्टर व मंडलम अध्यक्ष अपने अपने पोलिंग बूथों में सदस्यता अभियान को क्रियान्वित करेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता की सदस्यता करते हुए सम्पूर्ण जानकारी पोलिंग बूथ वार सूचीबद्ध करेंगे। जिले में 50 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। वहीं निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश संगठन से प्राप्त जानकारी विस्तार पूर्वक समझाई गई। इस दौरान जिला पदाधिकारियों सहित विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण मौजूद रहे।
ब्लॉक कांग्रेस घुघरी में आयोजित हुई मंडलम सेक्टर अध्यक्षो की बैठक -
गत दिवस सदस्यता अभियान को लेकर घुघरी मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने मंडलम व सेक्टर अध्यक्षों का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुशराम ने मंडलम व सेक्टर अध्यक्षों को उनके संबंधित पोलिंग बूथों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई साथ ही पोलिंग बूथवार सदस्यता बंदी उपलब्ध कराई गई। इस बैठक में मंडलम व सेक्टर अध्यक्षों को पोलिंग बूथों में सदस्यता अभियान क्रियान्वित करने की बारीकियां समझाई गईं और पोलिंग बूथ की जानकारी एकत्रित कर सदस्यता जानकारी के साथ प्रोफार्मा में भरकर जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक के दौरान विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, जिला अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, प्रदेश सचिव छबिलाल कछवाहा, जिला प्रवक्ता हिमांचल झारिया, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम सहित ब्लॉक कांग्रेस घुघरी के सभी मंडलम व सेक्टर के अध्यक्ष मौजूद रहे।