मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, नेहरू को छोड़ा पीछे 

मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, नेहरू को छोड़ा पीछे 

नई दिल्ली, देश में एक बार फिर मोदी की सरकार बनना लगभग तय हो चुका है। वैसे इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है। लेकिन भाजपानीत एनडीए गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मोदी ने आज पीएम पद से इस्तीफा दिया, और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मोदी 8 जून को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। ऐसे में मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। निर्वाचित सरकार के मुखिया के तौर पर नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा शासन करने वाले नेता बन चुके हैं।

8 हजार से ज्यादा दिन मोदी रहे सरकार के मुखिया

पीएम मोदी ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। मंगलवार तक नरेंद्र मोदी चुनी हुई सरकार के मुखिया के तौर पर 8,277 दिन काम कर चुके हैं। यानी एक सरकार के प्रमुख के रूप में उन्होंने 8 हजार दिनों से ज्यादा शासन किया है। इसमें केंद्र सरकार के साथ-साथ उनके गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के दिन भी शामिल हैं। नरेंद्र मोदी 2001 से लेकर 2014 तक लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे जबकि मई 2014 से अब तक वह देश के प्रधानमंत्री के पद पर हैं। मोदी कुल 23 साल तक सत्ता के मुखिया पद पर रह चुके हैं, इसमें राज्य और केंद्र दोनों शामिल है।

नेहरू का तोड़ा रिकॉर्ड

सत्ता के मुखिया पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले दूसरे नेता देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे। हालांकि वे किसी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे बल्कि देश के पहले पीएम बने। उन्होंने कुल 6130 दिन तक केंद्र की सत्ता संभाली। देश के आजादी के बाद उन्हें देश का पीएम बनाया गया। नेहरू 1947 से 1964 तक लगातार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 16 साल 286 दिनों तक सत्ता संभाली थी।

5 हजार से ज्यादा दिनों तक इंदिरा गांधी ने भी संभाली सत्ता

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रहीं। इंदिरा गांधी ने भी लंबे वक्त तक देश की सत्ता संभाली। इंदिरा गांधी 5 हजार से ज्यादा दिनों तक केंद्र में सत्ता के मुखिया पद पर रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी ने कुल 5829 दिनों तक पीएम के रूप में काम किया।

मनमोहन सिंह भी लिस्ट में शामिल

इसके बाद सबसे ज्यादा दिनों तक राज करने वाले नेताओं में मनमोहन सिंह का नाम आता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक लगातार 10 साल केंद्र की सत्ता संभाली।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट