सनातन संस्कृति की आधारशिला गौ-माता, गोवर्धन और गोविंद : राज्यमंत्री गौर

सनातन संस्कृति की आधारशिला गौ-माता, गोवर्धन और गोविंद : राज्यमंत्री गौर

भोपाल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोवर्धन पूजा का दिन हम सबके जीवन में और हमारी संस्कृति में बड़ा महत्व रखता है। हमारी सनातन संस्कृति की आधारशिला गौ-माता, गोवर्धन और गोविंद ही हैं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के रानी अवंती बाई ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में स्थित महामृत्युंजय गौशाला में आयोजित गोवर्धन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।  

राज्यमंत्री श्रीमती  गौर ने गोवर्धन पूजन प्रारम्भ करने की पौराणिक कथा को सुनाते हुए गोवर्धन पूजन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि  हमारी संस्कृति का मूल आधार गंगा, गीता, गौ-माता, गोवर्धन और गोविंद हैं। इन पांचो के साथ हमारे जीवन का, हमारी संस्कृति का मूल मंत्र जुड़ा हुआ है, इसलिए हम सब अपने जीवन में मां गंगा, गौ माता, गीता और गोवर्धन पर्वत को महत्व देते हुए उनकी पूजा करते हैं। आज मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गोवर्धन पूजा का आयोजन शासकीय स्तर पर किया जा रहा है। आप सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं। इस अवसर पर  विधायक कुंवर टेकराम, विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, पप्पू व्यास, कन्हैया विश्वकर्मा,  प्रदीप लोधी, गणेशराम, पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर, श्रीमती ममता मनोज विश्वकर्मा, शिरोमणि शर्मा और सुउर्मिला मौर्य मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट