वन्य-जीवों को करंट से बचाने के संबंध में राष्ट्रीय स्तर का मंथन

वन्य-जीवों को करंट से बचाने के संबंध में राष्ट्रीय स्तर का मंथन

भोपाल, विद्युत लाइनों से आमजनों, कार्मिकों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय वन्य जीवन संस्थान देहरादून ने वन्यजीवों की सुरक्षा, करंट से मृत्यु कम करने को लेकर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला 20 से 22 नवंबर तक आयोजित की है। इसमें पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से दो कार्मिक शामिल होंगे।

कार्यशाला में पर्यावरण सुरक्षा, हाथी व अन्य जीवों की करंट से रक्षा, वन्य जीवों की जोखिम को कम करने के हर संभव प्रयास, बिजली लाइनों के स्वरूप में बदलाव की संभावना और क्रियान्वयन, अंडर ग्राउंड लाइनें एवं केबलीकरण, 33/11 केवी लाइनों की गार्डिंग इत्यादि पर मंथन होगा। पश्चिम क्षेत्र से सुरक्षा शाखा प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके नेगी, वरिष्ठ लाइन परीक्षण सहायक आरएन व्यास भाग ले रहे हैं। इसमें देशभर से पॉवर ट्रांसमिशन एवं बिजली वितरण कंपनी से जुड़े कार्मिकों को आमंत्रित किया गया है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार