जीतू पटवारी के क्षेत्र में लगा पोस्टर, 'वोट मांगकर हमें शर्मिंदा नहीं करें
इंदौर, एमपी के राऊ विधानसभा क्षेत्र में लगे एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, कनाडिया रोड स्थित गोकुल नगर के मेन गेट पर एक पोस्टर चस्पा किया गया है। पोस्टरों में नेताओं से वोट नहीं मांगने की अपील की गई है। ये इलाका राऊ विधानसभा क्षेत्र में आता है और यहां से कांग्रेस नेता जीतू पटवारी विधायक है। क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर नाराज हैं। लोगों ने बताया है कि क्यों स्थानीय प्रतिनिधियों से नाराज हैं।
नहीं सुनी जाती है समस्या सभी राजनीतिक दलों से नाराज
दरअसल, गोकुल नगर कॉलोनी के मेन गेट पर लगे इस पोस्टर में लिखा है कि 'हम सब विकास के मारे हैं, हम तो सिस्टम से हारे है'। वहीं, नीचे लिखा है कि 'कृपया सभी राजनीतिक दल 'वोट' मांगकर रहवासियों को शर्मिंदा ना करें'। लोगों का कहना है कि हमारी समस्याएं नहीं सुनी जाती है। इसके साथ ही बुनियादी समस्या भी नहीं सुनी जाती है। ये कॉलोनी राऊ विधानसभा क्षेत्र में है और यहां से कांग्रेस नेता जीतू पटवारी विधायक है।
कॉलोनी में नर्मदा लाइन अब तक नहीं पहुंची
गोकुल नगर कॉलोनी राऊ विधानसभा क्षेत्र में आती है, जहां करीब 500 से अधिक मतदाता निवास करते हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी में नर्मदा लाइन अब तक नहीं पहुंची, वही ड्रेनेज, अवंतिका गैस लाइन के लिए भी रहवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि, कॉलोनी में पानी की टंकी तो बनी है, लेकिन राजेश उसमें आज तक पानी नहीं भरा गया, वही बगीचे की जमीन बंजर हो रही है, जिस पर अब अवैध रूप से लोग वाहन खड़े करने लगे हैं, जो की अवैध पार्किंग स्थल बनता जा रहा है। गोकुल नगर के लोगों का कहना है कि, वह अब तक क्षेत्रीय विधायक, पार्षद, महापौर, सांसद, सहित तमाम जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों में शिकायत कर चुके हैं, बावजूद इसके उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। कॉलोनी के रहवासियों के अनुसार यदि जल्द ही उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया, तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे।
पार्षद ने दिया ये जवाब
कांग्रेस की क्षेत्रीय पार्षद सीमा सोलंकी का कहना है कि नर्मदा की फाइल लगाई हुई थी। नगर निगम और यह क्लोज कैंपस में बल्क कनेक्शन की आवश्यकता होती है, जो पार्षद की ओर से फाइल जाना चाहिए थी। वह मेरे द्वारा नगर निगम में भेज दी गई है और इसके लिए क्षेत्रीय विधायक जीतू पटवारी ने भी निगम आयुक्त हर्षिका सिंह से इस पूरे विषय पर चर्चा की है और उसे प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। पार्षद ने गैस लाइन कनेक्शन नहीं दिए जाने पर जवाब देते हुए कहा कि यहां पर d-mart के पास हर बार किसी न किसी कारण से खुदाई करना पड़ती है, जिससे गैस लाइन डैमेज हो जाती है तो इसके वजह से यहां पर अवंतिका गैस लाइन लाने के लिए कुछ टेक्निकल इश्यू आ रहे हैं। हालांकि अवन्तिका गैस लाइन की परमिशन हो चुकी है ओर जल्द ही गोकुल नगर रहवासियों को इसकी सुविधा मिलेगी।
पार्षद और विधायक दोनों कांग्रेस पार्टी से
वहीं क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि कई सुविधाओं के बाद भी व्यक्ति कभी भी संतुष्ट नहीं होता है। पार्षद का कहना है कि इस क्षेत्र के पार्षद और विधायक दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं और वह विपक्ष की भूमिका में है और ऐसे में उन्हें काम कराने में काफी ताकत लगाना पड़ती है यह सभी जानते हैं। वही कांग्रेस पार्षद ने बताया कि राऊ विधानसभा क्षेत्र काफी बड़ी है और ऐसे में हर गली मोहल्ले को ठीक करना इतना पॉसिबल नहीं है।
bhavtarini.com@gmail.com 
