सरपंच का फरमान: खुले में घूमते मिले जानवर, तो मिलेगी 5 पनही (5 जूते), लगेगा  5 सौ जुर्माना

सरपंच का फरमान: खुले में घूमते मिले जानवर, तो मिलेगी 5 पनही (5 जूते),  लगेगा  5 सौ जुर्माना

शहडोल, मामला शहड़ोल जिले के जयसिंहनगर जनपद के ग्राम पंचायत नगनौडी और सोहागपुर जनपद के खैरहा ग्राम पंचायत का है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां के सरपंच व सचिव ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है। उन्होंने ढोल-बजवाकर मुनादी कराई है कि यदि गांव के लोगों के मवेशी खुले में घूमते मिले तो 5 पनही ( 5 जूते मारकर ) 5 सौ का जुर्माना किया जाएगा। वहीं खैरहा में फरमान और सख्त हो गया.. जहां एक हजार जुर्माना, और 25 जूते पड़ेंगे। अब ऐसे फरमान से ग्रामीणों में रोष है। इस बेतुके फरमान का वीडियो सोसाल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग की 
बता दें कि मुनादी का वीडियो वायरल होने के बाद गांव के सभी लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण ब्रजकिशोर तिवारी व रामरतन बैगा ने आपत्ति जताते हुए इसे पूर्णतः गलत ठहराया है। वहीं इस मुनादी के बाद गांव वालों ने पंचायत का घेराव किया एवं क्षेत्र के एसडीएम को वॉट्सएप और फोन के माध्यम से जानकारी देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

वॉट्सएप के माध्यम से जानकारी मिली, कोई शिकायत नहीं मिली
जयसिंहनगर एसडीएम भागीरथी लहरे का कहना है कि उन्हें वॉट्सएप के माध्यम से जानकारी मिली थी, अभी तक ऐसी कोई वीडियो क्लिपिंग नही आई है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। ठीक इसी प्रकार का एक वीडियो जिले के सोहागपुर जनपद के खैरहा ग्राम पंचायत से सामने आया है जिसमें मुनादी में कहलवाया है कि आवारा मवेशी छोड़े गए तो 1 मवेशी का 1 हजार जुर्माना और 25 पनही (जूते) बजी। लिखित शिकायत नहीं आई है। वीडियो के माध्यम से मैंने भी देखा है शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत ने जारी नहीं किया कोई फरमान: उप सरपंच
मामले को लेकर जब हमने सरपंच-सचिव से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में खैरहा के उप सरपंच मोहम्मद अख्तर रजा से बात हुई। उनका कहना है कि पंचायत की ओर से ऐसा कोई फरमान जारी नहीं किया गया है। चौकीदार ने मजाक में ऐसा किया है। पहले भी वो ऐसा कर चुका है। पंचायत ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट