कल सुबह होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 3 तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

कल सुबह होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 3 तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

भोपाल, मध्यप्रदेश में शनिवार सुबह 8:45 बजे शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्री बनने वाले इन विधायकों में विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी शामिल हैं। 

देर रात राज्यपाल से मिले CM शिवराज सिंह चौहान
शुक्रवार देर रात CM शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई। राज्यपाल को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पत्र सौंपा।

22 अगस्त की रात भी राज्यपाल से मिले थे CM शिवराज
22 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे भी सीएम शिवराज सिंह चौहान राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मिलने पहुंचे थे। करीब 10-15 मिनट मुलाकात के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसमें रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला, बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति की चर्चा थी। इसके अलावा लोधी वर्ग के प्रतिनिधि को जगह दी जाने की बात भी सामने आई।

बिसेन ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कॉल आया
बीजेपी विधायक गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कॉल आया, जिसमें उन्होंने शनिवार सुबह 8: 45 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने को कहा है। विधायक गौरी शंकर बिसेन के समर्थक बालाघाट से भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने गौरीशंकर बिसेन को बधाई दी। बीजेपी विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए कॉल आने के बाद उनके समर्थक पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट