4 राशियों के लिए चमत्कारिक हो सकता है सूर्य ग्रहण, जानिए कौन हैं वो राशियां

4 राशियों के लिए चमत्कारिक हो सकता है सूर्य ग्रहण, जानिए कौन हैं वो राशियां

भोपाल, 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। इस साल कार्तिक महीने में दो ग्रह का योग घटित होने जा रहा है। प्रथम खंड ग्रास सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को व दूसरा खग्रास चंद्रग्रहण आठ नवंबर के दिन घटित होगा। यह दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। इस खंडग्रास सूर्य ग्रहण का स्पर्श दोपहर 2:28 पर रहेगा। ग्रहण का मध्यकाल शाम 4:30 बजे रहेगा और ग्रहण का समाप्ति काल शाम 6:32 मिनट 16 सेकंड पर रहेगा। पंडित शरद द्विवेदी के अनुसार ग्रहण का पर्व काल 4 घंटे 3 मिनट 56 सेकंड का होगा। इसका सूतक काल 25 अक्तूबर सूर्योदय से पहले रात्रि 2:30 बजे प्रारंभ होगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इस सूर्य ग्रहण से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, सूर्य ग्रहण से किन राशि वालों को होगा लाभ-

1. मिथुन राशि  
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
निवेश में लाभ हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में स्थितियों में सुधार आएगा।
इस माह परिवार में किसी बात पर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
पुराने समय से चले आ रहे विवादों का निस्तारण हो सकता है।
परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

2. सिंह राशि 
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
निवेश के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्षेत्र में पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है।
सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। 

3. वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे।
व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।
कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

4. मीन राशि 
कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।
उन्नति के अवसर सामने आएंगे।
पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। 
परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट