राशिफल 20 नवंबर 2018

राशिफल 20 नवंबर 2018

मेष:

कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप न फंसें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। एकाग्रता कम रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन सम्बंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। आकस्मिक धनलाभ होगा।

वृषभ:

गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आप को मिलेंगे। व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा। दोपहर बाद संभलकर चलें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजीनिवेश करते हुए सावधानी बरतें।

मिथुन:

आज का दिन अनुकूलता भरा और लाभदायी है। अधिकारीगणों की कृपादृष्टि रहेगी। व्यापार में आय बढने की और दिए गए धन की वसूली होगी। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

कर्क:

अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में बाधा उत्पन्न होने की भी संभावना है। अधिकारीगण कार्य से संतुष्ट होंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा।

सिंह:

क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहने की आशंका है। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। अधिकारी और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें

कन्या:

दिन का आरंभ आनंददायक रहेगा। साझेदारों के साथ भी आज संबंध अच्छे रहेंगे, दोपहर बाद कुछ परेशानी हो सकती है। रोगों के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। लेकिन अचानक लाभ भी मिल जानें से स्थिति संतुलित रहेगी।

तुला:

आज दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएंगे। गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। दोपहर बाद मनोरंजन के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

वृश्चिक:

आज आप अधिक भावुक रहेंगे।अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त करेंगे।

धनु:

माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की आशंका है। दोपहर बाद आपके स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी।

मकर:

मित्रों और प्रियपात्रों के साथ मुलाकात आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। धन और कीर्ति की हानि होने की आशंका है। पैत्रिक संपत्ति मामले में सावधान बरतें।

कुंभ:

आज क्रोध और वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें, साकारात्मक बने रहें। खान-पान में संयम बरतिएगा। दोपहर बाद वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सन्मान प्राप्त होगा।

मीन:

दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास और पर्यटन का योग है। धन संबंधी लेनदेन में सावधानी बरतने की गणेशजी की सलाह है। मानसिक रूप से आज आप अधिक स्वस्थ रहेंगे।