मुख्यमंत्री निवास पर 29 मई को होगी स्ट्रीट वेंडर्स पंचायत

मुख्यमंत्री निवास पर 29 मई को होगी स्ट्रीट वेंडर्स पंचायत

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 मई को अपरान्ह 3 बजे मुख्यमंत्री निवास में नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला, फेरी वाले और रेहड़ी वालों की होने वाली पंचायत में स्ट्रीट वेंडर्स से रू-ब-रू संवाद करेंगे। साथ ही लघु व्यवसायों से जुड़े स्ट्रीट वेंडर्स की पंचायत में हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे। हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए जाएंगे। योजना पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी नगरीय निकायों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशन में स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं। इनका लाभ पात्र लोगों को सही ढंग से मिले, इसके लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग और स्थानीय प्रशासन हाथ ठेले और फेरी लगा कर छोटा-मोटा कारोबार करने वाले लोगों को लाभान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में व्यवसाय के लिए पर्याप्त स्थान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट