भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए सर्वोत्तम कार्तिक मास शुरू, जानिए इस माह के प्रमुख व्रत-त्यौहार

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए सर्वोत्तम कार्तिक मास शुरू, जानिए इस माह के प्रमुख व्रत-त्यौहार

भोपाल। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए सर्वोत्तम कार्तिक मास रविवार से शुरू हो गया। इस पुण्य पवित्र मास में शिप्रा स्नान, तुलसी शालिग्राम का पूजन तथा भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में दीपदान का विशेष महत्व है। इस माह में यम के निमित्त दीपदान करने से अकाल मृत्यु व अज्ञात भय का खतरा नहीं रहता है। कार्तिक मास में करवाचौथ, दीपावली, वैकुंठ चतुर्दशी जैसे अनेक प्रमुख त्यौहार मनाए जाएंगे।

जानिए इस माह क्या करें

आचार्य कमलेश जोशी ने बताया कार्तिक मास में तीर्थ स्नान, तुलसी शालिग्राम का पूजन, दीपदान तथा भजन कीर्तन करने से जन्म जन्मांतर के पापों का क्षय हो जाता है। कार्तिक मास में सूर्यास्त के बाद घर की छत पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तिल्ली के तेल का दीपक लगाने से यमराज की कृपा तथा परिवार के सदस्यों को आयु आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही अज्ञात भय का नाश होता है। मान्यता है घर की छत पर आठ पंखुडिय़ों का कमल बनाकर उसके मध्य तिल के तेल का दीप प्रज्वलित करें तथा लक्ष्मी, इंद्र, कुबेर व यम के निमित्त ध्यान लगाकर सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, प्रगति की प्रार्थना करने से अनुकूलता प्राप्त होती है।
एक माह में यह त्यौहार प्रमुख
1 नवंबर- करवाचौथ
5 नवंबर- अहोई अष्टमी पुष्य नक्षत्र
10 नवंबर- धनत्रयोदशी
12 नवंबर- सुबह रूपचतुर्दशी, शाम को दीपावली
13 नवंबर - सोमवती अमावस्या पर्व स्नान
14 नवंबर- गोवर्धन पूजा अन्नकूट
15 नवंबर- भाईदूज
21 नवंबर- आंवला नवमी
23 नवंबर -देव उठनी ग्यारस
26 नवंबर- वैकुंठ चतुर्दशी
27 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट