साल का पहला सूर्यग्रहण इन राशियों के जातकों की बदल देगा किस्मत, जानिए कौन है वो राशियां

साल का पहला सूर्यग्रहण इन राशियों के जातकों की बदल देगा किस्मत, जानिए कौन है वो राशियां

भोपाल, साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 सोमवार को लगेगा। सूर्य ग्रहण हमेशा के अमावस्या के दिन लगता है। चैत्र अमावस्या के दिन 2024 का पहला ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात  09:12 मिनट से  रात्रि 01:25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में देखा जाए तो ग्रहण कुल 4.25 मिनट का होगा।

सभी राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव 

पंडित शरद द्विवेदी के अनुसार साल 2024 में लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा। वष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें किन राशियों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। और किन राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि

सूर्य ग्रहण के लगने से मिथुन राशि वालों को बहुत फायदा होने वाला है। मिथुन राशि वाले निवेश करें तो उन्हें यह निवेश शुभ परिणाम देगा। व्यापार और नौकरी दोनों इस राशि के जातकों को पूरी सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण बहुत शुभ है। जिन जातकों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है वे वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। जो जातक व्यापार कर रहे हैं उनको व्यापार में लाभ की पूरी संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत शुभ रहेगा। इस दौरान आपका अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। वैवाहिक जीवन में संबंधों में सुधार आएगा। गुस्से में कंट्रोल रखना आपके लिए आवश्यक है।

मीन राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने वाला है। यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपके रिश्तें सुधरेंगे। गलतफैहमी दूर होंगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

इन जातकों सावधान रहने की जरूरत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ग्रहण मेष राशि के जातकों के जीवन में स्वास्थ्य समस्या पैदा कर सकता है। नौकरी में कई चुनौतियां आ सकतीं हैं। निवेश करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान उठाना पड सकता है। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों पर सूर्य  ग्रहण का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। कन्या राशि वालों को आर्थिक नुक्सान होने की संभावना है। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें भी हानि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि राशि वालों के जीवन में साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत सी परेशानियां लेकर आ सकता है। वृश्च्चिक राशि वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में कई तरह की मुश्किलें और गलतफहमियां आ सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी आपका काम प्रभावित हो सकता है। यदि आप नौकरी में बद्लाव करने का विचार कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से विवाद हो सकता है। इसीलिए जितना हो वाणी पर संयम रखें। विचारों में मतभेद के कारण परिवार में भी गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपका कोई बहुत करीबी आर्थिक मामले में आपको धोखा दे सकता है, सावधान रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट