गुरु नगरी के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं: प्रियंका शर्मा

गुरु नगरी के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं: प्रियंका शर्मा

अमृतसर, नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने श्री गुरु रामदास एवेन्यू व श्री गुरु हरराय के निवासियों से बैठक की। मजीठा रोड स्थित कैंप ऑफिस में हुई इस बैठक  में दोनों कॉलोनी के पदाधिकारी ने क्षेत्र में दरपेश आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। 
सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार आम आदमी की सरकार है। बिना किसी भेदभाव के गुरु नगरी की 85 वार्डों में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। इसके साथ ही गलियों सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर चलाए जा रहा है। उन्होंने कहा शहर की विभिन्न वार्डों के साथ अपनी वार्ड में किसी को परेशानी पेश न आए इसलिए वह लगातार कार्य कर रही हैं। उनकी टीम द्वारा लोगों से संपर्क करें हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाता है। अगर वार्ड निवासी किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी है तो वह उनके कैंप ऑफिस में जानकारी दे सकता है, जिस पर फौरन तौर पर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर अजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, मान चंद, सुखदेव सिंह, सुखदीप सिंह, लाल सिंह, प्रदीप सिंह, जसवंत सिंह ,योग सिंह इत्यादि उपस्थित थे।