केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने मांगा विजय का आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने मांगा विजय का आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में बिछिया प्रत्याशी डॉ मरावी ने भरा नामांकन

मंडला। विधानसभा चुनाव नामांकन के अंतिम दिन बिछिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आनंद मरावी ने अपना नामांकन जमा किया। इसके पूर्व नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई, जिसमें पार्टी नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते भी शामिल हुए।

बिछिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ विजय आनंद मरावी ने सोमवार को अनुविभागीय कार्यालय बिछिया में अपना नामांकन जमा किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुविभाग कार्यालय तक भव्य रैली निकाली। रैली में मौजूद केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने जनसमुदाय से भाजपा की विजय के लिए आशीर्वाद मांगा तथा बिछिया के विकास के लिए डॉ. मरावी को बहुमत से जिताने की अपील की। नामांकन रैली में शामिल जबलपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित किया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट