झारखंड में हेमंत सोरेन के साथ होगा खेला, कई विधायकों सहित भाजपा में जाएंगे चपई!

झारखंड में हेमंत सोरेन के साथ होगा खेला, कई विधायकों सहित भाजपा में जाएंगे चपई!

रांची, 2024 के अंत में झारखंड में विधानसभा के चुनाव होंने वाला है। सभी दलों ने अपनी अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी बीच एक बडी खबर सामने आ रही है कि हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे पूर्व सीएम चंपई सोरेन अपने 6 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए है। सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार चंपई अपने कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कई विधायकों से नहीं हो पा रहा है JMM का संपर्क  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंपई और उनके कुछ समर्थक विधायक JMM का नेतृत्व संपर्क नहीं कर पा रहा है। ऐसा जानकारी मिल रही है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। चल रही अटकलों के अनुसार विधायक दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती और कई अन्य विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अर्जुन मुंडा से भी दो दौर की बातचीत!

मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनकी दो दौर की बातचीत भी हो गई है। जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात होने की चर्चा बताई जा रही है। 


7 बार के विधायक हैं चंपई

बता दें कि चंपई सोरेन सात बार के विधायक हैं। 2005 से वो सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 1991 में पहली बार सरायकेला सीट से ही विधायक बने थे। हेमंत सोरेन ने 2019 में चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री भी बनाया था। उन्हें परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण का जिम्मा दिया गया था।

प्रदेश में JMM—कांग्रेस की गठबंधन सरकार

प्रदेश की वर्तमान सरकार कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन वाली सरकार है, जिसके मुखिया हेमंत सोरेन हैं। विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा है। 

झारखंड में कुल 82 विधानसभा सीटें

दलीय स्थिति

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट