हृदय से निकली हैं महिला कल्याण योजनाएँ : मुख्यमंत्री

हृदय से निकली हैं महिला कल्याण योजनाएँ : मुख्यमंत्री

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला कल्याण की योजनाएँ हृदय से निकली योजनाएँ हैं। मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक चमत्कार है। महिलाओं को सशक्त बनाने का मिशन निरंतर चलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मुख्यमंत्री निवास आकर उन्हें राखी बांधने वाली बहनों को संबोधित किया।

दुनिया की बड़ी योजनाओं में है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के लिए 15 हजार करोड़ की व्यवस्था इस योजना को दुनिया की बहुत बड़ी योजना का दर्जा देती है। योजना में बहनों की संख्या 1.30 करोड़ हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रक्षा बंधन पर्व के दो दिन पूर्व परिवार में त्योहार की आवश्यक तैयारियों को छोड़कर भाई की घर राखी बांधने आईं बहनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आईं बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विशाल राखी भेंट की। राखियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदर्शनी देखी और बहनों की कला प्रतिभा की प्रशंसा की।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट