कोरोना फ्री राम मंदिर भूमि पूजन स्थल बनाने में जुटा प्रशासन

कोरोना फ्री राम मंदिर भूमि पूजन स्थल बनाने में जुटा प्रशासन
अयोध्या, 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले स्थल को कोरोना फ्री कराने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। बता दें कि तैयारियों के बीच रामलला के एक पुजारी और सुरक्षा में तैनात कई पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन सभी की रिपोर्ट आने के बाद इन्हें क्वारंटीन किया गया है। एक दिन पहले हुए कोरोना टेस्ट में 4 पुलिसकर्मी और एक पुजारी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके पहले भी 7 और 13 जुलाई को हुए टेस्ट में कुछ लोग संक्रमित पाए गए थे. अयोध्या के DM अनुज कुमार झा ने बताया- श्रीराम जन्मभूमि और अयोध्या में कोरोना के टेस्ट लगातार हो रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि आगामी कार्यक्रम कोरोना फ्री हो। उत्तर प्रदेश में अनलॉक- 3 की गाइडलाइन के मुताबिक, सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक/कोचिंग संस्थान आदि 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।