’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ को सार्थक करते विधायक व कलेक्टर

’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ को सार्थक करते विधायक व कलेक्टर

’’आपकी सरकार आपके द्वार’’ को सार्थक करते विधायक व कलेक्टर

ग्रामीणों की समस्याएं जानने सतपहरी पहुँचा प्रशासन

administration-reached-satpahri-to-know-the-problems-of-villagers Syed Javed Ali मण्डला - आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत् कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने निवास विकासखण्ड के ग्राम सतपहरी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने ग्राम का भ्रमण कर लोगों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए योजनाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में उनके सुझाव जाने। administration-reached-satpahri-to-know-the-problems-of-villagers सतपहरी में भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा आदि ने बाढ़ से हुए मकानों के नुकसान का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पटवारी एवं सचिव द्वारा नुकसान का आंकलन कराते हुए तत्काल राहत राशि स्वीकृत करने की कार्यवाही की जाये। ग्राम पंचायत में आयोजित चर्चा के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से मध्यान्ह भोजन, पोषण आहार, राशन दुकान, फसल, बिजली, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, खाद-बीज, प्रधानमंत्री आवास, नामांतरण-बंटवारा, फौती, शौचालय, पीने का पानी आदि विषयों से संबंधित जानकारियाँ लीं। इस अवसर पर विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले ने ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेते हुए खेती को लाभ का धंधा बनायें। administration-reached-satpahri-to-know-the-problems-of-villagers स्कूल और आंगनवाड़ी का हुआ निरीक्षण - कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया द्वारा प्राथमिक शाला सतपहरी एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। स्कूल में निरीक्षण के दौरान बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उनका उपलब्धि स्तर बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बच्चों में उनकी कक्षा के अनुसार दक्षता होनी चाहिए। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वजन पंजी सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होने बच्चों के अक्षरज्ञान का परीक्षण भी किया। administration-reached-satpahri-to-know-the-problems-of-villagers प्रशासनिक अमला पहुंचा लक्ष्मण के खेत - ग्राम सतपहरी भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, विधायक अशोक मर्सकोले सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी कृषक लक्ष्मण के खेत जाकर उससे खेती से आमदनी के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कृषक लक्ष्मण को आमदनी बढ़ाने के लिए मक्के के साथ मुर्गी पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि कार्य को और बेहतर बनाने की योजना तैयार की जाये। कलेक्टर ने लक्ष्मण से कृषि विभाग द्वारा प्राप्त सहयोग के संबंध में जानकारी ली।