सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी बने सदस्यता अभियान - अजय प्रताप सिंह

सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी बने सदस्यता अभियान - अजय प्रताप सिंह

सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी बने सदस्यता अभियान - अजय प्रताप सिंह

संगठन पर्व के रूप में चलेगा भाजपा सदस्यता अभियान

all-inclusive-all-race-membership-campaign-ajay-pratap-singh Syed Javed Ali मण्डला - संगठन का महत्व पूर्व कार्य है सदस्यता अभियान भाजपा द्वारा नये सदस्य बनाने की प्रक्रिया निरंतर चलती रही यही वजह है कि भाजपा देश ही नही बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली राजनैतिक पार्टी है 6 जुलाई से संगठन पर्व के रूप में प्रारम्भ होने वाला यह अभियान सर्वव्यापी - सर्व स्पर्शी बने उक्त आशय के उद्गार आज प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की वृहद बैठक में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि नये मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाऐं तथा हर वर्ग के मतदाता एवं विभिन्न प्रकार के कार्य करने वाले क्षेत्रों के लोगों को पार्टी से जोडे साथ ही समाज के अग्रणी लोगों की सदस्यता कर उन्हे इस अभियान में आगे लाऐं। पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प जनप्रतिनिधिगण मण्डल व जिला पदाधिकारी विस्तारक बन कर इस अभियान के द्वारा बूथ, नगर केन्द्र ग्राम केन्द्र तक पार्टी की सदस्य संरचना को प्रभावी व मजबूत बनाऐं। बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन के आगामी चुनाव एवं राजनैतिक द्रस्टि से होने वाले चुनाव का प्रमुख हिस्सा है। विधान सभा क्षेत्र के वो मतदान केन्द्र जहां पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है सदस्यता अभियान का वहां ज्यादा फोकस करना होगा। नए सदस्यता अभियान से पार्टी की ताकत बढ़ेगी इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता वा जनप्रतिनिधी की अहम भूमिका होगी इसके लिए मण्डल से लेकर बूथ स्तर तक टीम वर्क के साथ काम करें। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में पार्टी के जनाधार को प्रभावी बनाने में सदस्यता अभियान कारगर साबित होगा प्रत्येक मतदान केन्द्रो में कम से कम सौ नये सदस्य बनाऐंगे नये सदस्यों के साथ सतत् संवाद व सपंर्क से सुदूर क्षेत्रों में पार्टी की ताकत भी बढ़ेगी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंति से सदस्यता पर्व प्रारम्भ होगा जिले के 940 बूथों में यह अभियान चलेगा। बैठक में विधायक देवसिंह सैयाम, महामंत्री प्रफुल्ल मिश्रा, सदस्यता सहप्रभारी विनोद कछवाहा, रोचीराम गुरवानी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी पूर्व विधायक शिवराजशाह ’’शिवा भैया’’, रामप्यारे कुलस्ते सहित बैठक में आपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।