Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 ट्रू वायरलेस स्टिरियो ईयरफोन लॉन्च

Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 ट्रू वायरलेस स्टिरियो ईयरफोन लॉन्च

 

घरेलू स्मार्ट गैजेट्स निर्माता कंपनी Ambrane ने भारतीय बाजार में Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन (True Wireless Stereo Earphone) लॉन्च किए हैं। इन दोनों ही ईयरफोन में USB Type-C फास्ट चार्जिंग, ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी और IPX5 वाटर-रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है।अगर आप कोई नए वायरलेस ईयरफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप इन दोनों ईयरफोन के बारे में जान सकते हैं कि इनके फीचर्स और स्पेशिफिकेशन कैसे हैं।

इन दोनों ही मॉडल में Google Assistant और Siriके लिए वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों में टच स्क्रीन सेंसर दिया गया, जिसका इस्तेमाल यूजर्स कॉलिंग और म्यूजिक को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। इन Ambrane Dots 11 में 20 घंटे और Ambrane Dots 20 में 25 घंटे का कुल प्ले टाइम मिलेगा।

अगर आप Ambrane Dots 11 और Ambrane Dots 20 ईयरफोन को खरीदना का विचार कर रहे हैं तो ये दोनों ही ईयरफोन Ambrane की ऑफिशियल साइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। अगर आप इन ईयरफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप वेबसाइट पर अपने एरिया का पिन कोड डालकर यह जांच सकते हैं कि ये ईयरफोन आपके एरिया में डिलीवर हो पाएंगे।

कीमत: कीमत की बात की जाए तो Ambrane की ऑफिशियल वेबसाइट पर Ambrane Dots 11 ईयरफोन 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। वहीं Ambrane Dots 20 की शुरुआती कीमत 1,799 रुपये है।
Amazon पर Ambrane Dots 11 ईयरफोन 1,899 रुपये में मिल रहा है और Ambrane Dots 20 ईयरफोन 1,599 रुपये में मिल रहा है। इसी प्रकार Flipkart पर Ambrane Dots 11 ईयरफोन 1,899 रुपये में मिल रहा है और Ambrane Dots 20 ईयरफोन 1,699 रुपये में मिल रहा है।

स्पेशिफिकेशन: स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Ambrane Dots 11 में एक ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन हैं। इस इयरफोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इस इयरफोन की सेफ्टी के लिए IPX5 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी की छीटें झेल सकता है। Ambrane Dots 11 में नॉन-स्टेम डिजाइन दिया गया है और 7mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।

इसमें हाई-बेस फीचर दिया गया है और साथ में गूगल एसिस्टेंट और सिरी के लिए वॉयस एसिस्टेंट एक्टिवेशन दिया गया है। Ambrane के अनुसार यह ईयरबड्स कुल 20 घंटे तक का प्लेटाइम देते हैं (केस से रिचार्ज करने पर) और 5 घंटे सिंगल चार्ज पर प्लेटाइम मिलता है। इसके अलावा यूएसबी टाइप सी पोर्ट से फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इस ईयरफोन में टच कंट्रोल दिया गया है, जिससे म्यूजिक और कॉलिंग को कंट्रोल कर सकते हैं।

स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Ambrane Dots 20 में एक ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन हैं। इस इयरफोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इस इयरफोन की सेफ्टी के लिए IPX5 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी की छीटें झेल सकता है। Ambrane Dots 20 में स्टेम डिजाइन दिया गया है और यह एनवायरनमेंटल नॉयज कैंसलेशन (ENC) के साथ आता है, जिससे कॉल पर बेहतर माइक परफॉर्मेंस के लिए फालतू शोर को कम किया जाता है।