अरमान मलिक ने वर्धान पुरी की डेब्यू फिल्म 'ये साली आशिकी' के लिए एक लव सांग 'हवा बन के' गाया

अरमान मलिक ने वर्धान पुरी की डेब्यू फिल्म 'ये साली आशिकी' के लिए एक लव सांग 'हवा बन के' गाया
मुंबई, वर्धन पुरी और शिवालिका ओबेरॉय की फिल्म 'ये साली आशिकी' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले जारी किया गया था, और इसे पहले से ही ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिल चुका है साथ-साथ फिल्म बिरादरी से भी इस ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की गति को बनाए रखते हुए, फिल्म के निर्माता आज 'ये साली आशिकी' का लव सांग लॉन्च कर रहे हैं! इस लव सांग को सिर्फ और सिर्फ युवा दिलों की धड़कन अरमान मलिक ने गया है. यह सांग दोनों एक्टर्स के बीच की फ्रेश केमिस्ट्री को दर्शाता है. यह सांग जुनून, तीव्रता से भरा है और ऑडियंस के दिलों-दिमाग पर छा जाने का वादा करता है. यह रूह को छू लेने वाला सांग हितेश मोदक द्वारा कंपोज्ड किया गया है, जिसके लिरिक्स तनवीर गाजी द्वारा लिखे गए है। निर्देशक चिराग रूपारेल ने कहा कि, "हमारी इस ट्विस्टेड घुमावदार-मसालेदार लव स्टोरी को एक रूह को छू लेने वाले सांग की जरुरत थी, जिसे अरमान ने बहुत ही खूबसूरती से परफॉर्म किया. ऑडियंस निश्चित रूप से इस दिल को छू लेने वाले सांग को गुंगुनायेगी !" डॉ जयंतीलाल गडा और राजीव अमरीश पुरी द्वारा निर्मित इस फिल्म को निर्देशक चिराग रूपारेल द्वारा निर्देशित किया गया है. शिवालिका ओबेरॉय के साथ वर्धान पुरी अभिनीत 'ये साली आशिकी' 22 नवंबर, 2019 को रिलीज होने वाली है।