मुंबई, हास्यपूर्ण और हंसी मजाक से भरा फिल्म बाला का ट्रेलर भरा हैं | बाला में प्रतिभाशाली टेलेंट का ख़जाना आयुष्मान खुराना को देखने के लिए पहले से ही फिल्म के शौकीन काफी उत्साहित हैं | फिल्म में आयुष्मान का रीयलिस्टिक लुक भी निश्चित रूप से चर्चा का विषय बना हुआ हैं| यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज़ होनी है| फिल्म में भूमी पेडनेकर और यामी गौतम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इस अनौखे लुक के लिए जिम्मेदार व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं, अमर कौशिक और उनके असाधारण कौशल ने सड़क से कुछ अनौखे रेंडम लोगों को चुना और फिल्म बाला में उसी तरह के किरदार को उतारा| बाला को जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है| यह फिल्म पुरुषों में समय से पहले गंजापन की समस्या के विषय पर बनी हुई है और फिल्म में आयुष्मान के किरदार को गंजेपन के विभिन्न चरणों से जूझते हुए बताया गया है, फिल्म के निर्देशक अमर यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि किसी भी सूरत में आयुष्मान का लुक नकली न हो। इसके लिए, समर्पित निर्देशक कई दिनों तक सड़कों पर घूमे और कई लोगों की पीछे से तस्वीर ली और फिर फिल्म के हेयर स्टाइलिस्ट के साथ साझा किया |
फिल्म के बारे में बात करते हुए अमर ने कहा " जब किसी व्यक्ति के दुर्भाग्यवश बाल झड़ने शुरू होते है तो इसका एक निश्चित पैटर्न होता है| मैं नहीं चाहता था कि आयुष्मान का चरित्र बनावटी हो फिल्म को जितना हो सकें उतना रियल होना था और मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि हम लुक के साथ किसी भी तरह की लापरवाही ना करें| इसलिए हर बार मैंने किसी न किसी को इस हालात में सड़क पर देखा और चुपके से पीछे से उनकी पिक्चर्स लेकर फिल्म के हेयर इलिस्ट के साथ साझा किया और कहा मुझे फिल्म में इस तरह का प्रभावशाली लुक चाहिए |