बंपर मतदान के बाद अब भाजपा-कांग्रेस कर रही हारजीत का दावा

बंपर मतदान के बाद अब भाजपा-कांग्रेस कर रही हारजीत का दावा

खिलचीपुर विधानसभा मंे सर्वाधिक मतदान 85.94 प्रतिषत रहा

gajraj singh meena ब्यावरा। विधानसभा 2018 के लिए हुए वंपर मतदान के बाद अब कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दल अपनी अपनी जीत दावा कर रह हैं। अब उंट किस करबट बठेगा, यह तो ईवीएम मषीन खुलने के पष्चात ही स्पष्ट हो पाएगा। जिले में 82 प्रतिषत से अधिक मतदान हुआ हैं। इसमें सबसे अधिक मतदान 163 खिलचीपुर विधानसभा में 85.94 प्रतिषत हुआ हैं। यहां 208075 मतदाताओं में से 178821 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया हैं, इसमें 94896 पुरूषों और 83924 महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया हैं। इसी तरह 162 विधानसभा राजगढ़ में 203566 मतदाताओं में से 172887 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया, इसमें 92801 पुरूष मतदाता और 80080 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार यहां मतों का प्रतिषत 84.93 प्रतिषत रहा। 164 विधानसभा क्षेत्र सारंगपुर में 183605 मतदाताओं में से 150517 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, इसमें 80392 पुरूष मतदाता और 70124 महिला मतदाताओं ने वोट डाले, यहां पर मतों का प्रतिषत 81.98 प्रतिषत रहा। 161 विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा में 218133 कुल मतदाताआंे में से 174934 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया, इनमें 94381 पुरूष मतदाता और 80553 महिला मतदाताओं ने वोट डाले, यहां 80.20 प्रतिषत वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया। 160 विधानसभा क्षेत्र नरसिंहगढ़ में कुल 213453 मतदाताओं में से 170565 मतदाताओं ने सरकार चुनने अपने मतों का उपयोग किया, इनमें 91245 पुरूष मतदाता और 79320 महिला मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया, यहां पर 79.91 प्रतिषत लोगों ने अपने वोट का उपयोग किया। इन प्रत्याषियों का भाग्य ईवीएम में बंद विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा में भाजपा प्रत्याषी नारायणसिंह पंवार, कांग्रेस प्रत्याषी गोर्वधन दांगी, निर्दलीय प्रत्याषी मोतीलाल लोधा, बसपा प्रत्याषी गोपाल भिलाला, निर्दलीय प्रत्याषी योगेष षर्मा बंटी, आप प्रत्याषी कैलाष एसईया आदि अन्य, विधानसभा क्षेत्र नरसिंहगढ़ में कांग्रेस प्रत्याषी गिरीष भण्डारी, भाजपा प्रत्याषी राज्यवर्धनसिंह, आम आदमी प्रत्याषी भगवानसिंह मीणा पत्रकार, बसपा प्रत्याषी षिवनारायण वर्मा, निर्दलीय प्रत्याषी गंगाराम पटेल पनवाड़ी आदि अन्य, विधानसभा क्षेत्र राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याषी बापूसिंह तंवर, भाजपा प्रत्याषी अमरसिंह यादव, निर्दलीय प्रत्याषी प्रताप मंडलोई आदि अन्य, विधानसभा क्षेत्र खिलचीपुर से भाजपा प्रत्याषी हजारीलाल दांगी, कांग्रेस प्रत्याषी प्रियवृतसिंह खीची, बसपा, आप आदि अन्य, विधानसभा क्षेत्र सारंगपुर में भाजपा प्रत्याषी कुंवर कोठार, कांग्रेस प्रत्याषी कला मालवीय आदि अन्य प्रत्याषियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका हैं।