awdhesh dandotia
मुरैना/कैलारस। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कैलारस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक एवं किसान युवा आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 14 वर्षों से प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है हर तरफ अपराध व्याप्त है भ्रष्टाचार चरम पर है

किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करने पर विवश है, बेरोजगारी चरमसीमा पर है, बाहरी प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है हमारे युवा पलायन कर रहे है जिले का एक मात्र शक्कर कारखाना जो क्षेत्र की शान सम्मान का प्रतीक था उसे बंद कर बेचने की मंशा है प्रदेश सरकार की। प्रदेश हर तरफ माता-बहिनों, बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना घटित हो रही है ग्वालियर, सतना, मंदसोर की घटना सबके सामने है नशे के सौदागरो को सरकार का संरक्षण प्राप्त है जब तक शराब, स्मैक, गांजे जैसे नशो पर अंकुश नही लगेगा तब तक ऐसी घटनाये रोक पाना संभव नही है।

पुरानी सब्जी मण्डी में प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव पंकज उपाध्याय द्वारा किसान आक्रोश सभा आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम पंकज उपाध्याय द्वारा रामनिवास रावत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साफा, तलवार भेटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राकेश मावई जिलाध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर राकेश मावई जिला अध्यक्ष, भानुप्रताप सिंह, रघुराज कंषाना, रविन्द्र तोमर भिडोसा, बैजनाथ कुशवाह, हरिओम शर्मा, बनवारी जापथाप, केशव गोयनर, राजेन्द्र शुक्ला, पंकज उपाध्याय, प्रहलाद यादव, सुरेश उपाध्याय, नंदकिशोर शर्मा, रामपाल सिंह सिकरवार, लक्ष्मीनारायण दुबे, मुकेश शुक्ला, रामभरोषी पलिया, लखन तिवारी, रामलाल धाकड, शम्मा कुर्रेशी, बिन्दु खान, शाबिर पठान, अशोक जाटव, वीरेन्द्र धाकड, हरीराम धाकड, मातादीन शर्मा, मुन्नालाल शाक्य, नरहरी शर्मा, शोभाराम त्यागी, अमर सिंह कुशवाह, कमलकिशोर नायक आदि उपस्थित थे।
दिग्विजय सिंह सहित अन्य दिग्गज नेताओं का बैनर में फोटो नही दिखा
किसान युवा आक्रोश सभा के बैनर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित सुरेश पचौरी, अरूण यादव का नही दिखा होर्डिंग और बैनर में फोटो नही दिखा।
फोटो फाईल - 04 मुरैना 03, 04