सोशल मीडिया का बेहतर तरीके से करें उपयोग

सोशल मीडिया का बेहतर तरीके से करें उपयोग

सोशल मीडिया का बेहतर तरीके से करें उपयोग

भाजपा मण्डल के पालक संयोजक की बैठक संपन्न

use-social-media-in-a-better-way Syed Javed Ali मण्डला - भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नगर भाजपा एवं ग्रामीण मण्डल के पालक एवं संयोजक की बैठक लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आयोजित की गई। बैठक में मतदान केन्द्र तक गति के साथ संगठन के कार्य के पहॅुचाने तथा चुनाव के पूर्व बेहतर वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाने हेतु बात कहीं गई। साथ ही सोशल मीडिया को उपयोग करने वाले कार्यकर्ताओ को अवगत कराया गया कि चुनाव के समय में बेहतर तरीके से किसी भी विषय को प्रेषित करे, गलत विषय एवं टिप्पणी से परहेज करे। बैठक में कहा गया कि चुनाव के पूर्व कांगेस ने जो वादा किया था, सरकार बनने के बाद पूरा करने में असफल रही है। किसान के खाते में ऋण माफी की राशि नहीं पहॅुची है। गेहॅू की खरीदी हेतु पंजीयन कराने में किसान परेशान हो रहे है। किसानो की सहकारी समिति बंद होने की कगार में है। इन विषयो को लेकर मतदान केन्द्र तक कार्यकर्ताओ को पहॅुचना है। साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार ने मण्डला संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, रेल सेवा, सिंचाई, सड़क सहित अन्य योजनाओ को धरातल पर उतारने का जो प्रयास किया है उससे भी जनता को अवगत कराना है। use-social-media-in-a-better-way उपरोक्त विषय पर बैठक में सांसद फग्ग्न सिंह कुलस्ते, संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया, लोकसभा विस्तारक देवेन्द्र कटारे, लोकसभा संयोजक रोचीराम गुरवानी ने अपने उद्बोद्धन में कहा बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष जयदत्त झा एवं आभार भीष्म द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम, प्रफुल्ल मिश्रा, उमेश ठाकुर, विनोद कछवाहा, सुधीर कसार, पारस असरानी, विवेक अग्निहोत्री, श्रीमति सुषमा मिश्रा, रवि सोनवानी, श्रीमति अनीता तिवारी, उमेश शुक्ला, जाकिर खान सहित मण्डला नगर, मण्डला ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी एवं पालक संयोजक, उपस्थित थे।