हार का ठीकरा कांग्रेस ईवीएम और सीएम पर फोड़ रही है: शिवराज

हार का ठीकरा कांग्रेस ईवीएम और सीएम पर फोड़ रही है: शिवराज
surendra tripathi उमरिया बेहद निजी दौरे पर दो दिनों के प्रवास पर सपरिवार नेशनल पार्क बांधवगढ आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर विधानसभा चुनाव में शानदार जीत होने की बात कही है,साथ ही उन्होंने दौरे को षड्यंत्र बताने वाले कांग्रेस पर हंसते हुवे कहा कि चुनाव आयोग देश की एक संवैधानिक संस्था है, आज के युग मे मीडिया की उपस्थिति और तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच गड़बड़ी होना मुमकिंन नही है,बावजूद इसके कांग्रेस कुछ भी कहती है,उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हड़बड़ाहट हमने कभी पहले नही देखी,कांग्रेस अपने हार का ठीकरा अब ईवीएम और सीएम पर डालने का प्रयास कर रही है।विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर आशवस्त दिख रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश सरकार के सम्बल योजना से गरीबो की ज़िंदगी बदली है,वही जिन किसानों को अपने अनाज का कम दाम मिला है,उसकी भी भरपाई की गई है,उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग विशेष रूप से भांजे भांजियों के लिए योजनाएं और माताएं एवम बहनों के सशक्तिकरण के लिए जो काम भाजपा सरकार ने किया है,उन कामो से हमे सभी का आशीर्वाद मिलेगा। कल करेंगे टाइगर सफारी दोपहर तकरीबन 2.45 पर अल्प प्रवास पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह,एवम उनके पुत्र कार्तिकेय और कुणाल भी बांधवगढ के बाघों को देखने पहुंचे है,सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ कल टाइगर सफारी करेंगे,हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।हवाई पट्टी में अल्प प्रवास पर परिवार के साथ छुट्टी बिताने आये मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी वही इस दौरान उनकी अगवानी में भी काफी संख्या में संगठन के लोग मौजूद दिखे,मुख्य रूप से भाजपा अध्यक्ष मनीष सिंह,बांधवगढ विधायक शिवनारायण सिंह,मानपुर विधायक मीना सिंह,मिथिलेश पयासी,शम्भू खट्टर सहित संगठन के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।