DGP ओपी सिंह ने पत्नी संग डाला वोट, कहा- लोकतंत्र के लिए वोटिंग आवश्यक
लखनऊ
सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम के बीच पांचवे चरण में राज्य की 14 लोकसभा सीटों के लिये सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. आज सुबह यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने पत्नी नीलम सिंह के साथ डालीबाग के गन्ना संस्थान बूथ पर वोट डाला. इस मौके पर मीडिया से पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि एक स्वच्छ और सार्थक लोकतंत्र के लिए वोटिंग आवश्यक है. डीजीपी ने कहा कि यूपी के सभी मतदाता निकलें और अपना वोट जरूर डालें. उन्होंने बताया कि अभी तक संपन्न हुए वोटिंग के 4 चरणों में यूपी पुलिस ने शानदार काम किया हैं.
इस चरण में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए संयोजक सोनिया गांधी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 182 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2.5 करोड़ मतदाता करेंगे. चुनाव आयोग ने निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मतदान पर नजर रखने के लिए प्रेक्षकों के साथ-साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. इस चरण में 3270 संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बालों के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं. साथ 1361 बूथों पर डिजिटल और 1521 केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं. 2778 बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी.
लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, गोंडा, बाराबंकी, फैजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, बहराइच और कैसरगंज. 2014 में यूपी की इन 14 में से 12 सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा रहा था. 2 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी.
इस चरण में बीजेपी के 14, कांग्रेस के 14, बसपा के पांच, सपा के 7 सीपीआई का एक उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि शेष निर्दलीय व अन्य दलों के प्रत्याशी हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 
