रायपुर, कलेक्टर श्री ओ.पी.चौधरी ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी विष्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों में संचार क्रान्ति योजना की बेवसाईट में पात्र छात्रों की जानकारी आगामी 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री चौधरी आज यहां जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्यो की बैठक में उपरोक्त निर्देश दिए। उन्होंने धीमी गति से प्रविष्टि करने वाले कॉलेजों के नोडल अधिकारियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा है कि यदि किसी संस्थान का कोई भी पात्र विद्यार्थी वेबसाईट में प्रविष्टि नहीं होने के कारण मोबाईल प्राप्त नहीं कर पाता है तो इसके लिए संबंधित संस्थान के प्राचार्य व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी ।
संचार क्रान्ति योजना: मोबाइल तिहार 30 जुलाई को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में
कार्यक्रम के निःशुल्क पास मिलेंगे कलेक्ट्रेट से
कलेक्टर ने बताया कि संचार क्रान्ति योजना के तहत 30 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 11ः00 बजे से बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मोबाइल तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री सुश्री कंगना राणावत भी उपस्थित रहेंगी । इस कार्यक्रम के निःषुल्क पास 28 जुलाई को सुबह 11ः30 बजे से कलेक्टेªट के कक्ष क्रमांक -11 से प्राप्त किए जा सकेंगे। सभी शैक्षणिक संस्थान अपने विद्याथियों की संख्या के आधार पर यहां से पास प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में प्रवेष पास के आधार पर ही होगा तथा सीटों की उपलब्धता पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। कार्यक्रम में महाविद्यालयों एवं विष्वविद्यालयों के दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ओपन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी, अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल, संचार क्रान्ति योजना की प्रभारी सुश्री स्नेहा प्रिया तथा सभी शासकीय व निजी महाविद्यालय एवं विष्वविद्यालय के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
वायु सेना भर्ती के संबंध में छात्रों को करें प्रेरित: कलेक्टर श्री चौधरी
कलेक्टर ने जिले के शासकीय व निजी कॉलेजों के प्राचार्यो की ली बैठक
रायपुर, वायु सैनिक चयन केन्द्र भोपाल द्वारा जिला प्रषासन रायपुर के सहयोग से आगामी 30 अगस्त से 05 सितम्बर तक रायपुर के पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज में वायु सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ओ.पी. चौधरी ने इस भर्ती रैली में जिले के अधिक से अधिक युवां शामिल होकर सफल हो सके इसके लिए जिले के सभी शासकीय एवं निजी विष्वविद्यालय तथा महाविद्यालय के प्राचार्यगणों की बैठक ली। बैठक में उन्होने शैक्षणिक संस्थानों को भर्ती रैली के लिए पात्र छात्रों को प्रेरित कर आवष्यक जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें इसकी तैयारी कराने के संबंध में आवश्यक निर्देष दिये।
ज्ञातव्य है कि रायपुर जिले के छात्रों के लिए भर्ती रैली का आयोजन 03 सितम्बर को होगा। इसके लिए पहले से आवेदन करने की आवष्यकता नहीं है। इच्छुक आवेदक उसी दिन प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक साइंस कॉलेज रायपुर में उपस्थित होकर टोकन प्राप्त कर सकते है। भर्ती रैली में भारतीय वायु सेना (सुरक्षा) के पदों पर भर्ती संबंधी कार्यवाही की जायेगी। इस पद हेतु आवेदकों की जन्मतिथि 14 जुलाई 1998 से 26 जून 2002 के मध्य होनी चाहिये तथा वे किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्था/ बोर्ड से 12 वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिषत अंको से उत्तीर्ण हो, जिसमें अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिषत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम उचाई 152.5 सेमी तथा सीना 75 सेमी होना अनिवार्य है।
भर्ती रैली के चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में शारीरिक फिटनेस परीक्षा आयोजित किया जायेगा जिसमें 1.6 किमी की दौड़ 5 मिनट 40 सेकण्ड में पूरा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही 20 पुषअप, 20 सीटअप, 8 बीम लगाना होगा। शारीरिक फिटनेस परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों का वस्तुनिष्ठ प्रकार का लिखित परीक्षा होगा जिसमें अंग्रेजी, तर्कषक्ति एवं सामान्य ज्ञान के प्रष्नों को 45 मिनट में हल करना होगा। मनोवैज्ञानिक परीक्षा, अंग्रेजी भाषा में 10 से 15 युवाओं के मध्य समूह परिचर्चा तथा डायनमिक फैक्टर टेस्ट भी क्रमषः होगा। इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण युवाओं का वायु सेना के बैतुल मध्यप्रदेष में स्थित हॉस्पीटल में मेडिकल परीक्षण होगा। मई 2017 में रायपुर में आयोजित वायु सेना भर्ती रैली में राज्य के 204 युवक चयनित हुए थे।
चयनित युवाओं को प्रषिक्षण अवधि में प्रतिमाह 14600 रूपये की वृतिका एवं प्रषिक्षण उपरांत लगभग 47000 रूपये की परिलब्धियां सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी। वायु सेना भर्ती रैली के संबंध में विस्तृत जानकारी केदार पटेल, रोजगार अधिकारी, वाट्स अप नं. 9425502970 से या गुलजार दीवान के मोबाईल नं. 7999872816 से या जिला प्रषासन रायपुर की वेबसाईट ूूूण्तंपचनतण्हवअण्पद से या जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय राजभवन के पास रायपुर से प्राप्त कर सकते है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल तथा सभी शासकीय व अषासकीय महाविद्यालय एवं विष्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।
छछानपैरी जनसमस्या निवारण शिविर में 150 आवेदन मौके पर हुए निराकृत
ग्रामीणों को बड़ी संख्या फलदार पौधों का वितरण
रायपुर, आम जनता की विभिन्न मांगों और शिकायतों का मौके पर ही समाधान के लिए आज यहां जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छछानपैरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छछानपैरी और आस-पास के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों और शिकायतों से संबंधित कुल 191 आवेदन प्रस्तुत किए जिसमें से विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए 150 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया और शेष आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही के लिए लोगों को अवगत कराया गया।
शिविर में अभनपुर के विधायक श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री दुलारी चतुर्वेदानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री खेमराज कोसेल, जनपद सदस्य श्री लोकमणी कोसले, उपाध्यक्ष श्रीमती नंदीनी साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती द्रोपती कोसले सहित बड़ी संख्या में पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
शिविर को संबोधित करते हुए अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू ने कहा कि आम जनता की मांगों और समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे है। लोग इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सके।
छत्तीसगढ़ वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रधानंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उनकी आय को दोगुनी करने के लिए हर संभव उपाए किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में पंचायतों की अहम भूमिका होती है यदि पंचायतें सही ढंग से अपने अधिकारों का प्रयोग करें तो उस गांव के विकास को कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि छछानपैरी सहित अन्य गांवों में स्वच्छता संबंधी व्यवहारों में तेजी से परिवर्तन आया है। लोग न केवल शौचालय का निर्माण किए है बल्कि उनका नियमित उपयोग भी सुनिश्चित कर रहे है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने उपस्थित ग्रामीणों से कौशल विकास के तहत प्रदाय किए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाकर रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े ताकि आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने महिला समूहों को भी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री प्रदान की गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पपीता, मुनगा, कटहल सहित अन्य फलदार पौधों का वितरण किया। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। शिविर में एसडीएम अभनपुर श्री हरवंश सिंह मिरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.आर. भगत, तहसीलदार श्रीमती पार्वती पटेल, श्री मूलचंद चोपड़ा, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, जिला व विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे बैंक
रायपुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2018 के बीमा कराने की अंतिम तिथि आगामी 31 जुलाई निर्धारित की गई है। अधिक से अधिक किसान फसल बीमा का लाभ उठा सकें इसके लिए कलेक्टर श्री ओ.पी.चौधरी ने शनिवार 28 जुलाई और 29 जुलाई रविवार को भी जिले के सहकारी केन्द्रीय बैंक और लीड बैंक के अधीनस्थ सभी बैंक की शाखाओं को अवकाश के दिनों में बीमा का कार्य संपादित करने के निर्देश जारी किए है।
सहायक संचालक, प्रशासन एवं खेल अधिकारी के लिए ऑनलाइन परीक्षा 29 जुलाई को
रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक, प्रशासन एवं खेल अधिकारी ऑनलाईन परीक्षा आगामी 29 जुलाई रविवार को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूनम शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन 6 अगस्त तक
रायपुर, राज्य सरकार के आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा रायपुर के आमापारा में संचालित पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन 6 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे। यहा छात्रों को निःशुल्क छात्रावास, भोजन, प्रशिक्षण, खेल सामग्री और छात्रवृति की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षित कोच और व्यायाम अनुदेशकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण और निःशुल्क कोचिंग भी मुहैया करायी जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायपुर ने बताया कि पिछड़ावर्ग बालक क्रीड़ा परिसर आर.डी. तिवारी शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय आमापारा में संचालित हो रहा है। खेल प्रशिक्षण के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों से 6 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। खेल प्रशिक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्यनरत खिलाड़ी छात्र जिनकी उम्र 11 से 13 वर्ष है वो प्रवेश ले सकेंगे। खेल प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रवेश फार्म केे साथ लगाना होगा। पात्र छात्रों को चिकित्सा प्रमाण पत्र संलग्न करना, चयनित छात्र को छात्रावास में सत्र समाप्ति तक रहना होगा। खेलकूद में रूचि रखने वाले शारीरिक रूप से दक्ष छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम चयन 10 एवं 11 अगस्त को प्रातः 9 बजे से आर.डी. तिवारी शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।