khemraj mpury
शिवपुरी। शिवपुरी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा सिंधिया ने फोरलेन बायपास शीघ्र चालू करने के लिए नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, पीयूष गोयल रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखा है।

ज्ञात हो कि बायपास मार्ग चालू न होने के कारण बाहरी वाहनों का आवागमन शिवपुरी नगर के अंदर से हो रहा है जिससे काफी दुर्घटनाओं घटित हो रही है। ट्राफिक जाम की स्थिति कई बार बन जाती है जिसके कारण जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बायपास मार्ग एक वर्ष से तैयार है, परन्तु दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ आपसी सामंजस न होने के कारण मार्ग चालू नहीं हो पा रहा है। नोहरीकलां और ककरवाया के नजदीक लोड टेस्टिंग न होने के कारण 17 किलोमीटर लम्बा फोरलेन चालू होने में कठिनाई आ रही है। यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों विभागों के मंत्रियों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि अपने अधिनस्थ अधिकारियों को आदेशित करें जिससे लोड टेस्टिंग शीघ्र हो और बायपास रोड़ चालू हो सकें और जनता को परेशानियों से निजात मिल सकें।