noman khan
झाबुआ। भारत के महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वण्इंदिरा गांधी की 34वी पूण्यतिथि एकता दिवस के रूप में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाई गई साथ ही सरदार वल्लभ भई पटेल के जन्मदिवस पर उन्हें स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया उपस्थित थी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर इंदिरा जी एवं सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस नेता एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भी इंदिराजी एवं पटेल जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री कलावती भूरिया ने कहा कि सरदार पटेल एवं इदिरा गांधी हमारे देश के दो ऐसे महान व्यक्तित्व है जिन्होने स्वतंत्र भारत के निर्माण में बेमिसाल योगदान दिया है। जहां सरदार पटेल ने लोह पुरूष के रूप में देश की अखंडता और उसके आत्मसम्मान के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया है। वहीं इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में खडा करने के लिए अस्मरणीय भूमिका निभाई है।
सुश्री भूरिया ने आगे कहा कि देश की इन महान विभूतियों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इंदिरा गांधी जिसे प्रियदर्शनी के नाम से भी जाना जाता है उन्होने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। इन दोनो महान विभूतियों के द्वारा किए गए कार्य को देश कभी भूल नहीं सकता। उन्होने राष्ट्र के विकास के लिए सर्वहारा वर्ग का उत्थान एवं देश की उन्नति तथा देश को विकासशील राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका अग्रणी रहीं है। हमें आत्मसंकल्प ले कर उनके बताए रास्तों पर चलना है साथ ही उन्होने कांग्रेस संगठन की एकता के लिए जो कार्य किए है उसे भी हमें पूरी ईमानदारी से सतत् बनाए रखना है।
इस अवसर पर थांदला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा कि इंदिरा गांधी हरित क्रांति की जनक थी। उन्होने आमजनों एवं किसानों की खुशहाली के लिए अनेक योजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जिससे देश की जनता को लाभ हुआ। किंतु आज परिस्थितियां अलग है। वर्तमान में केन्द्र व राज्य की सरकारे जो नीतियां बना रही है उसका लाभ संबंधित वर्गों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि वे एक सच्चे लोह पुरूष एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों का व्यक्तित्व राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित था। इनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव मार्गदर्शक का कार्य करता रहेगा।
राणापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर ने इंदिरा जी एवं लोह पुरूष के बलिदानों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर दोनो दिवंगत नेताओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनुबेन डोडियारए पूर्व पार्षद सायरा बानोए कांग्रेस नेता गोपाल शर्माए नाथुभाई ठेकेदारए मानसिंह मेडाए सुरेश समीरए मंशुरी जीए कलजी भाईए जितेन्द्र शाहए प्रवक्ता हर्ष भट्टए राजेश डामोरए सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।