विंग्स ओवर गेंजेस का सीधा प्रसारण जल महल पर 25 अक्टूबर को

विंग्स ओवर गेंजेस का सीधा प्रसारण जल महल पर 25 अक्टूबर को

जयपुर। भारतीय वायुसेना के 94 वें स्थापना दिवस पर वाराणसी उत्तर प्रदेश के नमो घाट पर होने वाले विंग्स ओवर गेंजेस एरियल डिस्प्ले का सीधा प्रसारण रविवार 25 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जल महल जयपुर पर होगा।

एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर ने बताया कि इस अवसर पर 100 एयरक्राफ्ट्स, 52 फाइटर्स 15 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स, 32 हेलीकॉप्टर्स और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट 12 अलग अलग एयर बेसिस से उड़ान भरकर वाराणसी के नमो घाट के ऊपर हवाई प्रदर्शन करेंगे। इसमें राफेल, एसयू 30एम के1,तेजस ,मिराज 2000, जैगवार ,एमआईजी -29 सहित सूर्य किरण एरोबेटिक टीम व सारंग हेलीकॉप्टर टीम हवाई प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी।