घर से काकरोच भगाने में अचूक है काफी, जानें कैसे...

घर में कॉकरोच आतंक फैलाने आ जाते हैं. ये साफ सुथरे घर में गंदगी फैलाने का काम करते हैं. इनके घर में आने से कई हानिकारक कीटाणु भी घर में दाखिल हो जाते हैं. बाजार में महंगे से महंगे स्प्रे कॉकरोच को भगाने के लिए मिलते हैं, लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल से भी यह घर से बाहर नहीं निकलते. लेकिन आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर कॉकरोच को हमेशा के लिए घर से बाहर निकाल सकते हैं. कॉकरोच को भगाने में कॉफी भी काफी काम आती है, जहां कॉकरोच हों, वहां कॉफी के कुछ दाने रखे दें. इसे खाकर कॉकरोच मर जाएंगे. खाने में हम खीरे का तो खूब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे की महक कॉकरोच को भी दूर भगाती है. इसलिए जिस जगह पर कॉ़करोच हो वहां खीरा काटकर रख दें. लौंग भी कॉकरोच को भगाने में काम आते हैं, जहां आपको कॉकरोच दिखे वहां 2-4 लौंग रख दें. बेकिंग सोडा और चीनी के मिश्रण को बराबर मिलाएं और कॉकरोचों वाली जगह पर छिड़काव करें. इसे खाते ही कॉकरोच मर जाएंगे.