JDU ने पहली बार 39 लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी बनाए, बड़ी संख्या में नौजवानों को दिया गया नेतृत्व
पटना
जदयू ने संगठन विस्तार और पार्टी के नौजवानों को नेतृत्व सौंपने की कार्ययोजना के तहत बिहार के 40 में से 39 लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारियों का मनोनयन किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इनका मनोनयन किया है। जदयू के लोकसभा प्रभारियों में ज्यादातर पार्टी के नौजवान व सक्रिय नेता शामिल हैं। श्री कुशवाहा ने बताया कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को बूथस्तर तक मजबूती देने के लिए प्रभारी बनाए गए हैं।
दीपक पटेल वाल्मीकिनगर, राजकिशोर ठाकुर प. चंपारण, अशोक ओझा पू. चंपारण, विनय कुशवाहा शिवहर, विपिन कुमार सिंह सीतामढ़ी, शिवनंदन सिंह मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाये गए हैं। अजीत चौधरी झंझारपुर, मोहीउद्दीन राइन सुपौल, अविनाश कुमार अररिया, पवन मिश्रा किशनगंज, जीतेन्द्र यादव कटिहार, प्रह्लाद सरकार पूर्णिया, अमर उर्फ भगवान चौधरी मधेपुरा, विमल कुमार जीतेन्द्र दरभंगा, सत्यप्रकाश यादव मुजफ्फरपुर, प्रदीप सिंह वैशाली, चन्द्रकेतु सिंह गोपालगंज, रामनारायण उर्फ मुन्ना पटेल सीवान, नंदकिशोर सिंह महाराजगंज, अरविंद राय सारण, दुर्गेश राय हाजीपुर, सुनील भारती उजियारपुर, रॉबिन कुमार सिंह समस्तीपुर, अंजनी कुमार सिंह बेगूसराय, रामविनय सिंह खगड़िया, चंदन पटेल भागलपुर, शांतनु सिंह बांका, सत्येन्द्र कुशवाहा नालंदा, अमर कुमार सिन्हा पटना साहिब, मनीष यादव पाटलिपुत्र, सुरेन्द्र चौधरी आरा, चन्द्रभूषण राय बक्सर, प्रभात रंजन सिंह सासाराम, भगीरथ कुशवाहा जहानाबाद, जीतेन्द्र पटेल काराकाट, डॉ. निर्मल सिंह औरंगाबाद, मुकेश विद्यार्थी गया, ई. अजय पटेल नवादा और जीवनलाल चन्द्रवंशी जमुई लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए हैं। यह जानकारी प्रदेश जदयू महासचिव अनिल कुमार ने दी।
bhavtarini.com@gmail.com 
