कन्हान ने महिष्मती को शिकस्त देकर फाइनल में किया प्रवेश
सनराईज स्पोर्ट्स क्लब मंडला एवं जबलपुर रेल्वे के बीच दूसरा सेमीफइनल कल
Syed Javed Ali
मंडला - स्वर्गीय जगदीश पटेल (जग्गी) की स्मृति में फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला के तत्वाधान में आयोजित लकी कप लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को महिष्मती स्पोर्ट्स मंडला एवं डब्लू सी एल कन्हान के बीच मे खेला गया| इस मैच में डब्लू सी एल कन्हान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डब्लू सी एल कन्हान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। इसमे हेमंत ने 76 रन एवं भोला ने 44 रन का सहयोग अपनी टीम को दिया| महिष्मती की ओर से कृष्णा ने 3 विकेट एवं आनंद ने 2 विकेट लिए। 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महिष्मती स्पोर्ट्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान के बाद 177 रन ही बना सकी। महिष्मती की ओर से मोहित ने 44 रन बनाये एवं विमल ने 35 रन बनाये | डब्लू सी एल कन्हान की ओर से बिलाल व राजीव ने 2 - 2 विकेट लिए। इसी के साथ डब्लू सी एल कन्हान ने इस मैच को 45 रन से जीत हासिल कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया| इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार कन्हान के हेमंत को प्रदान किया गया। स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार महिष्मती के विमल एवं कैच ऑफ द मैच का पुरुस्कार कन्हान के गुफरान को दिया गया। बतौर अतिथि ज़ी मीडिया संवाददाता विमलेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरुस्कार प्रदान किया | इस मैच के निर्णायक जयपाल सिंह एवं आकाश बर्मन थे। गुरुवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सनराईज स्पोर्ट्स क्लब मंडला एवं जबलपुर रेल्वे के मध्य प्रातः 11 बजे से खेला जाएगा।